Trending

वैभव सूर्यवंशी ने लूट ली महफिल, आरसीबी ने जीता लगातार दूसरा आईपीएल खिताब

रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर अपने खिताब का बचाव किया। आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। यह आरसीबी के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

17 साल से बड़े ट्रॉफी के सूखे के बाद लगातार दो आईपीएल खिताब। रजत पाटीदार इसी के साथ आईपीएल इतिहास मेें बैक टू बैक दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने करके दिखाया था।

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 मेें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल 2026 फाइनल के बाद बीसीसीआई ने अपनी तिजोरी खोली है। वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया।

साभार : गूगल

बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए कुल 46 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। जीतने वाली टीम यानी आरसीबी को इस पूल का सबसे बड़ा हिस्सा 20 करोड़ रुपये मिलेगा। वहीं रनर-अप जीटी को 12.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।

प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के लिए भी हिस्सा है। राजस्थान रॉयल्स, जो गुजरात से दूसरा क्वालिफायर सात विकेट से हार गई थी, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 7 करोड़ रुपये कमाएगी। एलिमिनेटर में बाहर हुई सनराइजर्स हैदराबाद को 6.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।

आरसीबी बनाम गुजरात फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन के स्टार राजस्थान रॉयल्स के टीनएज खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी थे, जिन्होंने पांच अवॉर्ड जीते – इमर्जिंग प्लेयर, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, और बेस्ट स्ट्राइक रेट और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड।

गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप जीती, जबकि उनके टीममेट मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने का अवॉर्ड जीता। बात मैच की करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने 156 रनों का मामूली टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की 75 रनों की मास्टर क्लास पारी के दम पर 12 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। विराट कोहली फाइनल में प्लेऑफ द मैच रहे, वहीं वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

Related Articles

Back to top button