Trending

इशकांत स्वीमिंग क्लब का दबदबा, 15 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप

लखनऊ। इशकांत स्वीमिंग क्लब ने प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदकों के साथ अपनी धाक जमाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप में इशकांत स्वीमिंग ने 15 स्वर्ण, 9 रजत व 4 कांस्य सहित 28 पदक जीत श्रेष्ठता साबित की।

इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गो में भी विजेता का फैसला हुआ। ग्रुप ए में एलपीसी गोमतीनगर (7 स्वर्ण, 3 रजत), ग्रुप बी में लामार्टिनियर गर्ल्स (5 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य), ग्रुप सी में इशकांत स्वीमिंग क्लब (9 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य) और ग्रुप डी में सरस्वती विद्यालय (3 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य) शीर्ष पर रहे। सर्वश्रेष्ठ कोच इशकांत स्वीमिंग के अभिकल्प शर्मा चुने गए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू ने पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर कीर्ति मिश्रा (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। समापन समारोह की अध्यक्षता यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के निदेशक रविन कपूर ने की। अंत में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जितेंद्र सोनकर ने आभार जताया।

इस अवसर पर यूपी ट्रायथलान एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रविंद्र सोनकर, यूपी रोइंग एसोसिएशन के लीगल कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

दूसरे दिन के प्रमुख परिणाम

लामार्टिनियर ब्वायज के समर्थ सिन्हा ने बालक ग्रुप डी में 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते। बालिका ग्रुप सी के 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में बालिका विद्या निकेतन की ममता सोनकर अव्वल रही। वहीं बालिका ग्रुप डी में इसी स्कूल की दुर्गा चौहान ने स्वर्ण जीता। ग्रुप ए में बालकों के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सीएमएस राजेंद्र नगर के अयान यादव और बालिकाओं में एलपीसी गोमतीनगर की अनन्या सिंघानिया ने स्वर्ण जीते।

ग्रुप बी में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बालकों में एलपीसी गोमतीनगर के अर्चित सिंह व बालिकाओं में सीएमएस राजेंद्र नगर की आराध्या बाजपेयी ने पहला स्थान हासिल किया। बालक ग्रुप सी के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सीएमएस गोमतीनगर प्रथम के कुशाग्र श्रीवास्तव और बालिका ग्रुप सी के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बालिका विद्या निकेतन की अर्पिता चौहान ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

100 मीटर फ्री स्टाइल में बालक ग्रुप ए में सीएमएस एलडीए के निसर्ग सिंह राठौर, बालिका ग्रुप ए में एलपीसी गोमतीनगर की दक्षी अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं ग्रुप बी में बालकों में सीएमएस चौक के व्योम और बालिकाओं में एआर जयपुरिया गोल्फ सिटी की वंशिका राय ने स्वर्ण जीते।

50 मीटर बैक स्ट्रोक में बालक ग्रुप ए में सीएमएस राजेंद्रनगर के आरुष गुप्ता, बालिका ग्रुप ए में एलपीसी गोमतीनगर की भूमि प्रिया यादव, बालक ग्रुप बी में सीएमएस एलडीए के प्रणव मंगलानी, बालिका ग्रुप बी में लामार्टिनियर गर्ल्स की रिधिमा गर्ग, बालक ग्रुप सी में सरस्वती विद्यालय के गौरव तिवारी, बालक ग्रुप डी में सरस्वती विद्यालय के मोहन निषाद, बालिका ग्रुप सी में बालिका विद्या निकेतन की दिब्या चौहान व बालिका ग्रुप डी में लामार्टिनियर गर्ल्स की आभा पोखरेल ने स्वर्ण जीते।

50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में बालक ग्रुप ए में सीएमएस राजेंद्रनगर के शिव जायसवाल, बालिका ग्रुप ए में डीपीएस गोमतीनगर एक्सटेंशन की आहना तिवारी, बालक ग्रुप बी में एलपीसी राजाजीपुरम के किशन कुमार गुप्ता, बालिका ग्रुप बी में एआर जयपुरिया गोल्फ सिटी की स्पृहा सिंह , बालक ग्रुप सी में सरस्वती विद्यालय के विवेक यादव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

Related Articles

Back to top button