केकेआर की लड़खड़ाती पारी को रिंकू ने संभाला, मोहसिन ने ढहा दी आधी टीम
लखनऊ। लखनऊ बनाम कोलकाता के आईपीएल 2026 के 38वें मैच में उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों का जलवा बरकरार दिखा। इकाना स्टेडियम पर जहां एक ओर यूपी के उभरते हुए तेज गेंदबाज मोहसिन खान के कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (23 रन पर पांच विकेट) किया।
वहीं केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन की ताबड़तोड़ संयम भरी पारी खेली जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 155 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया।
इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 27 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

टीम से एकमात्र सफल बल्लेबाज इंटरनेशनल सितारे उपकप्तान रिंकू सिंह रहे जिन्होंने 51 गेंदों पर सात चौके व पांच छक्के से नाबाद 83 रन की पारी खेली। रिंकू ने पारी के आखिरी ओवर में चार छक्के जड़ते हुए मैच में रोमांच भर दिया। केकेआर ने टिम सिफर्ट के रुप में पहला विकेट गंवाया। उन्हें मोहसिन खान ने पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मुकुल चौघरी के हाथों कैच कराया। टिम ने तीन गेंदों का सामना किया और खाता भी नहीं खेल सके।
मोहसिन ने अपने इस ओवर मे कोई रन नहीं दिया। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में मेडन ओवर डाला है। इसके बाद मोहसिन ने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे की पारी का अंत किया। रहाणे 15 गेंदों पर 10 रन ही बना सके। वह चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एडम मार्करम को कैच थमा बैठे।
इसके बाद अंगकृष रघुवंशी के रुप में टीम का तीसरा विकेट गिरा। वह नौ रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के दोषी पाए गए जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दे दिया।
वह प्रिंस यादव की गेंद पर शॉट खेलने के बाद रन के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें बीच में ही वापस लौटना पड़ा। क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से थोड़ा बाहर चले गए और इस दौरान गेंद की दिशा में उनका मूवमेंट हो गया। थ्रो मोहम्मद शमी ने किया था।

थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली।अंगकृष रघुवंशी आईपीएल में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इस नियम के चलते यूसुफ पठान (2013), अमित मिश्रा (2019) और रवींद्र जडेजा (2024) भी आउट हो चुके हैं।
इसके बाद केकेआर को रोवमैन पॉवेल के रुप में चौथा झटका लगा। पॉवेल (1) की पारी का अंत मोहसिन खान ने पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे कैच लपक कर किया। टीम चार विकेट पर 31 रन बनाकर मुश्किल में फंस गयी थी।
वहीं जॉर्ज लिंडे के ओवर में कैमरन ग्रीन ने लगातार दो छक्के लगा दिए। उन्होंने 8.3 ओवर में हल्की फ्लाइटेड गेंद को सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जड़ने के बाद लगातार दूसरा छक्का लगा दिया। वहीं 10वे ओवर ऐडन मार्करम ने सटीक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया और मात्र मे 5 रन दिए।
इस ओवर में रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन सिर्फ एक रन ही बना सके। कैमरन ग्रीन ने 34 रन बनाए जिनकी पारी का अंत 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ। कैमरन ग्रीन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मोहसिन खान की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत को प्वाइंट पर कैच थमा बैठे।
वहीं अनुकुल राय खाता भी नहीं खोल सके जिन्हें मोहसिन खान की गेंद पर 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिड विकेट पर आयुष बदोनी ने कैच लपका। हालांकि इस ओवर में केकेआर को 11 रन मिले लेकिन टीम ने दो विकेट भी गंवा दिए।
मोहसिन ने इस तरह पांच विकेट पूरे किए जो आईपीएल के इस सीजन में यह प्रदर्शन करने वाले पहले बल्लेबाज है। मोहसिन ने नई गेंद से ही विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और सटीक लाइन-लेंथ के साथ खतरनाक स्विंग से मेहमान टीम की कमर तोड़ दी। मोहसिन का आईपीएल में यह कॅरियर का बेस्ट प्रदर्शन है। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते केकेआर की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गयी। उनकी गेंदबाजी से एलएसजी ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत करते जीत की राह भी आसान कर दी।
मोहसिन खान ने अपने स्पैल में एक मेडन के साथ 23 रन पर 5 बल्लेबाजो का विकेट चटकाकर मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। इस मैच मे केकेआर ने 7 से 13 ओवर के बीच 50 रन बनाए लेकिन टीम के तीन विकेट भी गिर गए।
केकेआर को 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर तब सातवां झटका लगा जब रमनदीप सिंह (6) लिंडे की फ्लाइटेड गेंद पर रमनदीप सिंह आउट हो गए। रमनदीप ने घुटने पर बैठकर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ सकी जिसे मिचेल मार्श ने कैच लपकने मे कोई गलती नहीं की। इसी के साथ केकेआर सात विकेट पर 93 रन बनाकर मुश्किल में फंस गई।



