Trending

केकेआर vs एलएसजी : केकआर कर रहा बल्लेबाजी, सिफर्ट का विकेट गिरने से लगा झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, और टीम में एक बदलाव भी देखने को मिला है।

केकेआर की ओर से अंजिक्या रहाणे व टिम सिफर्ट बल्लेबाजी करने उतरे। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समाचार लिखे जाने तक दो ओवर में एक विकेट के नुकसान पर तीन रन बना लिए थे। उस समय रहाणे एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सिफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान की गेंद पर मुकुल चौधरी को कैच थमा बैठे। उनके बाद अंगकृष रघुवंशी मैदान पर उतरे।

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बॉलिंग करेंगे। बस एक बदलाव – सिद्धार्थ की जगह लिंडे टीम में आए हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। हमें कोई न कोई तरीका ढूंढ़ना होगा, और हम उसके काफी करीब हैं। हम जानते हैं कि हम यहां से इस सीजन का रुख बदल सकते हैं, मुझे पूरा भरोसा है।”

केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। इस समय यह देखना जरूरी है कि हम एक टीम के तौर पर कैसा खेल रहे हैं। बैटिंग यूनिट को वह आजादी देना जरूरी है। हमें उन कंडीशंस को समझना होगा। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। वह जीत बहुत अच्छी थी। बात हमेशा सुधार की होती है। हमने कुछ अच्छे प्रैक्टिस सेशन किए हैं, अब मैच का इंतजार है।”

साभार : गूगल

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

Related Articles

Back to top button