हैमस्ट्रिंग इंजरी ने रोका आयुष म्हात्रे का विजयी रथ, पूरे सीजन के लिए चेन्नई टीम से बाहर
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। म्हात्रे को यह चोट हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय लगी।
जांच में उनकी हैमस्ट्रिंग में गंभीर खिंचाव की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक इस चोट से उबरने में उन्हें 6 से 12 सप्ताह का समय लगेगा, जिससे वह इस सीजन के शेष मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन में शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभाई।

वह पावरप्ले के अंतिम ओवरों में तेज रन बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं। म्हात्रे ने इस सीजन में 6 मैचों में 201 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177.88 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए।
Official Announcement
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush's injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
पिछले सीजन में भी उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम में जगह बनाई थी और 7 मैचों में 240 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।



