Trending
एएम ग्रीन आईजीपीएल गोल्फ: तुषार पन्नू और मन्नत बरार ने बनाई संयुक्त बढ़त
युवा गोल्फर तुषार पन्नू और मन्नत बरार ने एएम ग्रीन आईजीपीएल आमंत्रण कांगो गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर 67 का समान स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की।
पिछले साल पेशेवर बने 21 वर्षीय पन्नू ने पांच बर्डी, एक ईगल और एक बोगी खेली, जबकि हाल ही में महिला गोल्फ एसोसिएशन की पेशेवर बनी 19 वर्षीय मन्नत बरार ने पहले राउंड में एक भी बोगी नहीं की।

इन दोनों के बाद सुखमन सिंह का स्थान रहा, जिन्होंने अंडर 68 का स्कोर बनाया और वे अकेले तीसरे स्थान पर हैं। वहीं अमन राज और हरेंद्र गुप्ता संयुक्त चौथे स्थान पर हैं; दोनों ने अंडर 69 का स्कोर दर्ज किया। उदयन माने, मानव शाह और सैयद साकिब अहमद ने अंडर 70 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।



