Trending
इवान टोनी का कमाल: अल-अहली सऊदी एएफसी चैंपियंस लीग एलीट के फाइनल में
इवान टोनी के दूसरे हाफ में किए गए अहम गोल से सऊदी अरब के क्लब अल-अहली सऊदी ने जापान के विसेल कोबे को 2-1 से हराकर एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
जेद्दा में शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल में अल-अहली सऊदी का सामना संयुक्त अरब अमीरात के शबाब अल-अहली और जापान के माचिदा ज़ेलविया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

मैच में विसेल कोबे ने 32वें मिनट में युशिनोरी मुटो के गोल के जरिए बढ़त हासिल की। इसके बाद अल-अहली सऊदी ने 62वें मिनट में ब्राजील के विंगर गैलेनो के गोल से स्कोर बराबर किया। इसके ठीक आठ मिनट बाद टोनी ने अल-अहली सऊदी के लिए दूसरा गोल दागा, जो अंततः जीत का निर्णायक गोल साबित हुआ।



