Trending

एसआरएच कैंप में बल्लेबाजों का तूफान, आईपीएल 2026 से पहले दिखा दमखम

आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एसआरएच ने एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए 535 रन बोर्ड पर लगा दिए।

कप्तान ईशान किशन ने इस दौरान दो बार बैटिंग की, वहीं अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए। उन्होंने 42 गेंदों पर 94 रनों की धमाकेदार पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय थी, हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में वह अच्छी लय में थे।

इनके अलावा अगर इस इंट्रा स्क्वॉड मैच में अगर किसी ने प्रभावित किया है तो वह हैं सलील अरोड़ा। टूर्नामेंट की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको 1.50 करोड़ रुपए खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था।

साभार : गूगल

सलील का प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार रहा था और उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग की झलक एसआरएच के इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान भी दिखाई। उन्होंने 5 गेंदों पर बैक टू बैक 5 छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में कुल 26 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।

बात मैच की करें तो, एसआरएच ए ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 253 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 49 तो सलील अरोड़ा ने 16 गेंदों पर 47 रन बनाए। ईशान किशन ने पहली पारी में 15 गेंदों पर 18 रन बनाए थे।

एसआरएच बी के बल्लेबाजों ने भी खूब दम दिखाया। उन्होंने 20 ही ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बोर्ड पर लगा दिए। ईशान किशन ने फिर से बैटिंग करते हुए 25 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रन बनाए। सलील अरोड़ा यहां भी चमके और 26 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेल डाली। हर्ष दुबे ने 14 गेंदों पर नाबाद 37 तो लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाए।

बल्लेबाजों की इस तबाही के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज जयदेव उनादकट चमके, जिन्होंने 5 विकेट लिए। बता दें, इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान कोई नियम नहीं होते। बल्लेबाज अपनी बैटिंग पर तो गेंदबाज अपनी बॉलिंग पर पूरा फोकस रखते हैं। इस दौरान कोई भी किसी टीम से भी खेल सकता है।

Related Articles

Back to top button