Trending

आईसीसी टी20 रैंकिंग: ईशान किशन, साहिबजादा फरहान और वरुण चक्रवर्ती की जबरदस्त छलांग

आईसीसी ने बुधवार को ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ने एक बार फिर आईसीसी टी20 रैंकिंग में छलांग लगाई है। वह अब अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी फायदा हुआ है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 283 रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान 2 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह धीरे-धीरे नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के लिए खतरा बने जा रहे हैं।

अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एकदम खामोश रहा है, इसका असर उनकी टी20 रेटिंग्स में साफ देखने को मिल रहा है। वह नंबर-1 की पोजिशन पर तो मौजूद हैं, मगर उनकी रेटिंग 891 से घटकर 877 रह गई है।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 815 रेटिंग्स के साथ दूसरे और साहिबजादा फरहान 810 रेटिंग्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन 742 रेटिंग्स के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

साभार : गूगल

टॉप-10 में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की धमाकेदार एंट्री हुई है। वह 10 पायदान की छलांग लगाकर सीधा 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक 10 पायदान की छलांग लगाकर 18वें नंबर पर हैं।

आईसीसी टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके अलावा वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी 23 पायदानों की छलांग लगाई है और वह अब 7वें नंबर पर हैं।

स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी। इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में मिला है। वह टॉप-10 गेंदबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अब 8वें नंबर पर हैं।

Related Articles

Back to top button