द इंडियन व्यू

हर साल 6 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल नो डाइट डे

हर साल 6 मई को इंटरनेशनल नो डाइट डे मनाया जाता है, जो बॉडी पॉजिटिविटी और हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश देता है। यह दिन डाइटिंग के दबाव से बाहर निकलने और खुद को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करता है। इंटरनेशनल नो डाइट डे की…

Ragwendra P Singh
May 6, 2026
1 min read
हर साल 6 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल नो डाइट डे

हर साल 6 मई को इंटरनेशनल नो डाइट डे मनाया जाता है, जो बॉडी पॉजिटिविटी और हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश देता है। यह दिन डाइटिंग के दबाव से बाहर निकलने और खुद को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करता है।

इंटरनेशनल नो डाइट डे की शुरुआत 1992 में ब्रिटेन की मैरी इवांस यंग ने की थी। वह खुद ईटिंग डिसऑर्डर जैसी समस्या से गुजर चुकी थीं, इसलिए उन्होंने करीब से देखा कि कैसे समाज में पतले शरीर को लेकर एक अनहेल्दी दबाव बना हुआ है। इसी को बदलने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की, ताकि लोग अपने शरीर को लेकर सहज महसूस करें और गलत तरीके की डाइटिंग से दूर रहें।

2026 की थीम क्या कहती है :

No diet day theme 2026 की बात करें तो हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है और 2026 की थीम भी कुछ ऐसा ही मैसेज देती है - " खुद से प्यार करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।" इसका फोकस इस बात पर है कि लोग वजन घटाने के पीछे भागने के बजाय अपने शरीर की जरूरतों को समझें और संतुलित खानपान पर ध्यान दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।