'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण का इशारों में पलटवार
प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। पहले फिल्म की शूटिंग को लेकर 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त चर्चा में थी, लेकिन अब निर्माता…

प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। पहले फिल्म की शूटिंग को लेकर 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त चर्चा में थी, लेकिन अब निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा के नए दावों ने मामले को और गरमा दिया है।प्रणय ने दावा किया है कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी। वित्तीय शर्तों पर सहमति नहीं बनने के बाद टीम ने दूसरे विकल्प तलाशे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीपिका के साथ एक साल से अधिक समय तक बातचीत चली थी और बाद में फिल्म की अंदरूनी जानकारी लीक हुई।प्रणय के इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने दीपिका की कथित मांगों को लेकर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने यह तर्क दिया कि अगर पुरुष कलाकार अपनी फिल्मों में फीस या मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर बातचीत कर सकते हैं, तो महिला कलाकारों के ऐसा करने पर उन्हें निशाना क्यों बनाया जा रहा है। इसी बीच एक पत्रकार का पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें पूरे विवाद को 'मेल-इगो क्राइसिस' बताते हुए वांगा बंधुओं की मानसिकता पर सवाल उठाए गए।दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने इस वायरल पोस्ट को लाइक किया है। पोस्ट में कहा गया था कि प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लगता है जैसे अभिनेत्री ने पूरी फिल्म या निर्माता की संपत्ति मांग ली हो और एक महिला के अपनी शर्त रखने को पुरुष अहंकार के तौर पर देखा जा रहा है। दीपिका ने इस मामले पर सीधे कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पोस्ट को लाइक करने के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है। विवाद के बीच अब फिल्म और अभिनेत्री के प्रशंसकों की नजरें निर्माताओं की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
