सुशीला कार्की सरकार के खिलाफ जेन जी समूह का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
काठमांडू : प्रधानमंत्री सुशीला कार्की सरकार के खिलाफ जेन-जी समूह का विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है।आंदोलनकारी 8 और 9 सितंबर को हुए विद्रोह के बाद गठित पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली…

काठमांडू : प्रधानमंत्री सुशीला कार्की सरकार के खिलाफ जेन-जी समूह का विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है।आंदोलनकारी 8 और 9 सितंबर को हुए विद्रोह के बाद गठित पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाकर कल से ही आंदोलन कर रहे हैं।
इस समय मैतीघर में प्रदर्शन जारी है, जहां मिराज ढुंगाना और निकोलस भुसाल सहित अन्य प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड के भीतर रहकर विरोध जता रहे हैं। आंदोलनकारी समूह ने अंतरिम प्रशासन के प्रति अपनी असंतुष्टि दोहराते हुए संकेत दिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक दबावमूलक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मिराज ढुंगाना ने कहा कि जेनजी की भावना के विपरीत सरकार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, इसलिए प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को इस्तीफा देना चाहिए। इस मांग को लेकर जेनजी आंदोलनकारियों ने मंगलवार को भी काठमांडू के मैतीघर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने “जेनजी की मांगें पूरी करो”, “जेनजी की मांग चुनाव नहीं, सुशासन है” जैसे नारे लिखे प्लेकार्ड प्रदर्शित किए। प्रशासन की अनुमति के बिना प्रदर्शन होने के कारण पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद आंदोलनकारी प्रदर्शन करते रहे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…
'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी
'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…
