द इंडियन व्यू

सियोल में 'पावर नैप कॉन्टेस्ट' का आयोजन, नींद की कमी से जूझ रहे दक्षिण कोरियाई पहुंचे पार्क

साउथ कोरिया अपनी तेज-रफ्तार और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है तो दूसरी तरफ यहां के युवा गहरी नींद की भारी कमी से जूझ रहे हैं। इसी समस्या को हल्का करने और लोगों को आराम का मौका देने के लिए सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट ने…

Ragwendra P Singh
May 5, 2026
2 min read
सियोल में 'पावर नैप कॉन्टेस्ट' का आयोजन, नींद की कमी से जूझ रहे दक्षिण कोरियाई पहुंचे पार्क

साउथ कोरिया अपनी तेज-रफ्तार और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है तो दूसरी तरफ यहां के युवा गहरी नींद की भारी कमी से जूझ रहे हैं। इसी समस्या को हल्का करने और लोगों को आराम का मौका देने के लिए सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट ने शनिवार को 'पावर नैप कॉन्टेस्ट' (Power Nap Contest) का आयोजन किया, जहां हजारों युवा इस मुकाबले में भाग लेने पहुंचे। इस मुकाबले में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को थका हुआ और पेट भरकर खाना खाकर आने की शर्त दी गई थी।
वहीं, इस प्रतिभागियों के लिए सोने वाली राजकुमारी (Sleeping Beauty) या राजकुमार (Sleeping Prince) जैसे कपड़े पहनकर आना, थका हुआ होना चाहिए, पेट भरकर आना जैसे कुछ मजे के नियम बनाए गए थे।

आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया ओईसीडी (OECD) देशों में सबसे अधिक काम करने वाले और कम सोने वाले देशों में से एक माना जाता है. आंकड़ों के अनुसार, यहां के लोग दुनिया में सबसे कम घंटों की नींद लेते हैं. इस प्रतियोगिता के जरिए सरकार ने इसी समस्या की ओर ध्यान खींचने की कोशिश की है. ये प्रतियोगिता महज मनोरंजन नहीं, बल्कि देश की गंभीर समस्या को उजागर करती है. दोपहर 3 बजे (0600 GMT) प्रतियोगिता शुरू हुई. आंखों पर मास्क लगाते ही पार्क में शांति छा गई. अधिकारियों ने प्रतिभागियों की हार्ट रेट मापकर यह जांचा कि वो कितनी गहरी और शांत नींद में है।

80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीती प्रतियोगिता :

इस अनोखी प्रतियोगिता में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 37 वर्षीय ऑफिस वर्कर ह्वांग डू-सॉन्ग रहे। ह्वांग डू-सोंग ने कहा कि वो नाइट शिफ्ट और ड्राइविंग के कारण पूरी तरह थक चुके थे और नदी की ठंडी हवा के बीच खुद को रिचार्ज करने के लिए यहां आए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।