द इंडियन व्यू

सनी देओल के साथ 'घातक घुस के मारेगा' पर काम कर रहे राजकुमार संतोषी

निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। संतोषी के मुताबिक, दोनों की नई फिल्म 'घातक घुस के मारेगा' पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। फिल्म एक्शन और…

Ragwendra P Singh
August 30, 2026
2 min read
सनी देओल के साथ 'घातक घुस के मारेगा' पर काम कर रहे राजकुमार संतोषी

निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। संतोषी के मुताबिक, दोनों की नई फिल्म 'घातक घुस के मारेगा' पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी, जिसमें सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार और आक्रामक अंदाज में नजर आएंगे। हालांकि, संतोषी ने स्पष्ट किया है कि यह 1996 में रिलीज हुई सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि बिल्कुल नई कहानी है।फिल्म में सनी देओल का किरदार 'घातक' के उनके लोकप्रिय अंदाज की याद दिलाएगा। संतोषी के अनुसार, फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ दमदार डायलॉग और भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलेंगे। हाल ही में रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' के बाद यह राजकुमार संतोषी और सनी देओल की साथ में अगली फिल्म होगी। दोनों की जोड़ी इससे पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्मों में दर्शकों को प्रभावित कर चुकी है, ऐसे में नई फिल्म को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है।राजकुमार संतोषी सनी देओल के साथ अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। इनमें एक एक्शन-ड्रामा फिल्म शामिल है, जिसमें सनी अमेरिका में रहने वाले एक सिख की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा दोनों 'अदा अपनी अपनी' नाम की कॉमेडी फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसका अंदाज 'अंदाज अपना अपना' की तर्ज पर बताया जा रहा है। वहीं, 'जाट 2' के निर्देशन को लेकर संतोषी ने कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया, क्योंकि वह सीक्वल बनाने के बजाय नई और ओरिजिनल कहानियों पर काम करना पसंद करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।