वेस्टइंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: केरी और वेबस्टर ने संभाली ऑस्ट्रेलिया की पारी, टॉप ऑर्डर फिर रहा नाकाम
ग्रेनेडा : वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले के पहले दिन गुरुवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को ऑस्ट्रेलिया की टीम 286 रन पर सिमट गई। हालांकि एलेक्स केरी और ब्यू वेबस्टर ने छठे विकेट के लिए…

ग्रेनेडा : वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले के पहले दिन गुरुवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को ऑस्ट्रेलिया की टीम 286 रन पर सिमट गई। हालांकि एलेक्स केरी और ब्यू वेबस्टर ने छठे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े संकट से उबारा। दोनों बल्लेबाज़ों ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही सेशन में तीन विकेट गंवा दिए। उस्मान ख्वाजा 16 रन पर अल्जारी जोसेफ की इन-स्विंग गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके तुरंत बाद सैम कॉनस्टास 25 रन बनाकर एंडरसन फिलिप की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। स्टीव स्मिथ, जो पहले टेस्ट में उंगली की चोट के कारण नहीं खेले थे, वापसी में केवल 3 रन ही बना सके और जोसेफ की गेंद पर टॉप-एज होकर आउट हो गए।
लंच से ठीक पहले कैमरन ग्रीन को जीवनदान तो मिला, लेकिन उसी ओवर की आखिरी गेंद पर वे गली में कैच होकर लौट गए। लंच के बाद ट्रैविस हेड भी ज्यादा देर नहीं टिके और शमर जोसेफ की गेंद पर विकेटकीपर शाई होप को कैच दे बैठे। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 110 रन पर पांच विकेट हो चुका था।
इसके बाद एलेक्स केरी और ब्यू वेबस्टर ने पारी को संभाला। केरी ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और फिलिप, सील्स तथा जस्टिन ग्रीव्स जैसे गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली। उन्होंने कई आकर्षक चौके लगाए और 63 रन की तेज़ पारी खेली। वेबस्टर ने संयमित बल्लेबाज़ी करते हुए 87 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कुल 60 रन बनाए। वह रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए।
बारिश के कारण खेल थोड़ी देर रुका, लेकिन दोबारा शुरू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी जल्दी सिमट गई। कप्तान पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ज्यादा योगदान नहीं दे सके। अंततः ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 67वें ओवर में 286 रन पर ऑलआउट हो गई। नाथन लायन आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। वेस्टइंडीज़ की ओर से अल्जारी जोसेफ ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए 15.5 ओवर में 61 रन देकर चार विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त होने के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरी, लेकिन खराब रोशनी के चलते स्टंप्स की घोषणा कर दी गई और पहले दिन का खेल वहीं समाप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
