द इंडियन व्यू

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी, कांगो गणराज्य में खतरनाक रूप ले रहा इबोला

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कांगो गणराज्य में इबोला का प्रकोप खतरनाक रूप से बढ़ रहा है और यह देश के इतिहास में सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बन गया है। इससे पड़ोसी देशों में…

Ragwendra P Singh
August 2, 2026
2 min read
विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी, कांगो गणराज्य में खतरनाक रूप ले रहा इबोला

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कांगो गणराज्य में इबोला का प्रकोप खतरनाक रूप से बढ़ रहा है और यह देश के इतिहास में सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बन गया है। इससे पड़ोसी देशों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 30 जुलाई तक इबोला के 3 हजार 605 पुष्ट मामले और 1587 मौतें दर्ज की गई हैं तथा मृत्यु दर 44 प्रतिशत है। महामारी विज्ञान के 30वें सप्ताह में 567 नए मामले हुए हैं और 296 मौतें हुईं, जो अब तक का सबसे बड़ा साप्ताहिक आंकड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यवाहक प्रमुख ने इस प्रकोप को अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला संकट बताया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस बीमारी पर अधिक ध्यान देने और मदद बढ़ाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि दुनिया को इस संकट को गंभीरता से देखने की जरूरत है, क्योंकि बीमारी बहुत तेजी से नए इलाकों में पहुंच रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस स्तर पर यह प्रकोप पिछले कई इबोला संक्रमणों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक घातक साबित हुआ है

दुर्लभ वायरस स्ट्रेन से बढ़ी चुनौती

इस बार कांगो में इबोला का प्रकोप वायरस के दुर्लभ ‘बुंदिबुग्यो स्ट्रेन’ के कारण फैल रहा है। इस स्ट्रेन के लिए अभी तक कोई आधिकारिक रूप से स्वीकृत टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामने बीमारी को रोकने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

वैज्ञानिक इस वायरस के खिलाफ टीका विकसित करने पर काम कर रहे हैं। बुंदिबुग्यो इबोला टीके का एक परीक्षण भी शुरू हो चुका है और एक स्वयंसेवक को इसकी पहली खुराक दी जा चुकी है। हालांकि टीके के प्रभाव और सुरक्षा को समझने के लिए अभी और अध्ययन की जरूरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।