द इंडियन व्यू

विशेषज्ञों की चेतावनी: मानसून के समय बढ़ रहा पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा

कानपुर: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और राहत तो लाता है, लेकिन इस दौरान पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉ. साद अनवर, सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
2 min read
विशेषज्ञों की चेतावनी: मानसून के समय बढ़ रहा पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा

कानपुर: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और राहत तो लाता है, लेकिन इस दौरान पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉ. साद अनवर, सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी  एंड जनरल सर्जरी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर के अनुसार इस मौसम में गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल इन्फेक्शन्स जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बदहजमी, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और फूड पॉइजनिंग खास तौर पर आम हो जाती हैं। मानसून में बढ़ी नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया, वायरस व फंगल इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि इस मौसम में स्वच्छ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। खुले में मिलने वाले फल, सलाद या अन्य खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें। सब्जियों और फलों को अच्छे से धोकर ही सेवन करें और पत्तेदार सब्जियों के इस्तेमाल से बचें। दूध व उससे बने उत्पादों को उबालकर एवं सही तरह से स्टोर करें। भोजन को हमेशा ढककर रखें और बचा हुआ खाना फ्रिज में रख लें। विशेष ध्यान दें कि बाहर और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खाना खाने से बचें। हाथों की स्वच्छता बनाए रखें।खाने से पहले और शौच के बाद अच्छी तरह हाथ धोएं। बच्चों तथा बुजुर्गों को हल्का और घर का बना हुआ भोजन ही दें। अगर इस मौसम में पेट खराब, उल्टी-दस्त, बुखार या कमजोरी जैसी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं कुछ भी दवा न लें। पर्याप्त पानी, ओआरएस, नारियल पानी आदि का सेवन शरीर में पानी और मिनरल्स की पूर्ति के लिए जरूरी है। तला-भुना, जंक फूड व मसालेदार भोजन से परहेज़ करें।

मानसून के दौरान पेट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई व खानपान की सावधानी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों की राय और जागरूकता को अपनाकर ही मानसून को स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।