वित्तीय आचरण पर उठते सवालों के बीच नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा
नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने अपने निवेशों को लेकर उठे सवालों के बाद, अपनी नियुक्ति के एक महीने से भी कम समय में इस्तीफा दे दिया है। गुरुंग ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने…

नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने अपने निवेशों को लेकर उठे सवालों के बाद, अपनी नियुक्ति के एक महीने से भी कम समय में इस्तीफा दे दिया है। गुरुंग ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की। वह बालेन शाह सरकार में गृह मंत्री थे और उन पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्ट के साथ वित्तीय संबंधों व संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। उन्होंने "नैतिकता" का हवाला देकर इस्तीफा दिया, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए गोरखा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-1 से चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन, लगातार विवादों में घिरने के बाद, उन्हें 26 दिनों के भीतर ही इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सुदन गुरुंग एक गैर राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनकी राजनीति में पहचान पिछले साल हुए Gen-Z आंदोलन के दौरान मिली। जब नेपाल में पिछले साल Gen-Z आंदोलन परवान चढ़ा, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद हामी नेपाल नाम के एक संगठन ने युवाओं को संगठित करना शुरू कर दिया। सुदन गुरुंग इसी हामी नेपाल संगठन के नेता हैं। आक्रामक तरीके से भाषण देने की शैली के कारण सुदन गुरुंग युवाओं में जल्द लोकप्रिय हो गए। हालांकि, वो खुद को एक एक्टिविस्ट बताते हैं। उनके एनजीओ का रजिस्ट्रेशन 2020 में हुआ है। गुरुंग का संगठन नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों की मदद करने का दावा भी करता है।
गुरुंग 'हामी नेपाल' नामक गैर-सरकारी संगठन के संस्थापक हैं और सितंबर 2025 में हुए जेनरेशन Z-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
