द इंडियन व्यू

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के हैंडबैग से छह जिंदा कारतूस बरामद, सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंपा

वाराणसी : वाराणसी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार अपराह्न सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के हैंडबैग से .32 बोर के छह जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
1 min read
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के हैंडबैग से छह जिंदा कारतूस बरामद, सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंपा

वाराणसी : वाराणसी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार अपराह्न सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के हैंडबैग से .32 बोर के छह जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।

 

बरामदगी के बाद सीआईएसएफ ने यात्री भुवनेश्वर नाथ तिवारी, निवासी ग्राम बरौधा, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर को पूछताछ के लिए रोका। यात्री एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि बरामद कारतूस उसकी लाइसेंसी .32 बोर पिस्टल के हैं। सीआईएसएफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद यात्री को फूलपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यात्री ने यह भी बताया कि वह दिल्ली में पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर सुशील पटेल से मिलने जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, कारतूस हवाई यात्रा में लाने के मामले को लेकर विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…