वरुण धवन का देसी अंदाज, खेतों में सीख रहे धान की खेती
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ खेती-बाड़ी का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक फार्म खरीदा है और इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था। उस समय…

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ खेती-बाड़ी का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक फार्म खरीदा है और इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था। उस समय सामने आए वीडियो में वरुण अपने फार्म पर बैठकर चाय और बिस्कुट का लुत्फ उठाते दिखाई दिए थे। अब अभिनेता ने फार्म से अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।वरुण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'खेती शुरू।' तस्वीरों में वह खेत में धान के पौधे लगाते और किसानों के साथ मिलकर खेत जोतते नजर आ रहे हैं। अभिनेता बेहद सहज अंदाज में खेती के तौर-तरीके सीखते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों से साफ है कि वरुण सिर्फ फार्म खरीदकर रुकने के बजाय खेती के काम को करीब से समझने और खुद उसका अनुभव लेने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।वरुण की इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था। जून 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्मों से इतर वरुण का यह देसी और किसान वाला अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
