लिवरपूल के फुटबॉलर डियोगो जोटा का 28 वर्ष की उम्र में सड़क हादसे में निधन
नई दिल्ली : फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लिवरपूल और पुर्तगाल के स्टार फॉरवर्ड डियोगो जोटा का 28 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। यह हादसा स्पेन के ज़मोरा शहर में गुरुवार सुबह हुआ, जिसमें…

नई दिल्ली : फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लिवरपूल और पुर्तगाल के स्टार फॉरवर्ड डियोगो जोटा का 28 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। यह हादसा स्पेन के ज़मोरा शहर में गुरुवार सुबह हुआ, जिसमें उनके छोटे भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हो गई।
पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) ने एक बयान में इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ और पूरे पुर्तगाली फुटबॉल समुदाय को डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत से गहरा आघात पहुंचा है। हमने यूएफा से गुरुवार को महिला यूरोपीय चैंपियनशिप में स्पेन के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक मिनट का मौन रखने का अनुरोध किया है।”
स्पेनिश रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा ए-52 हाईवे पर पालासिओस दे सानाब्रिया के पास हुआ। दोनों भाइयों की कार में आग लग गई और वह जंगल में फैल गई। डियोगो जोटा की उम्र 28 और उनके भाई आंद्रे की उम्र 26 वर्ष थी।
डियोगो जोटा का जन्म पोर्टो में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पाकोस दे फेरेरा के युवा क्लब से की थी, जिसके बाद वे 2016 में एटलेटिको मैड्रिड पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पोर्टो और वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स में भी खेला। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान लिवरपूल में मिली, जहां उन्होंने मैनेजर युर्गन क्लॉप के नेतृत्व में एफए कप और लीग कप जीते, और 2024/25 प्रीमियर लीग खिताब मैनेजर आर्ने स्लॉट के मार्गदर्शन में अपने नाम किया।
वे पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019 और 2025 की यूएफा नेशन्स लीग जीती थी। उनके भाई आंद्रे सिल्वा, 26 वर्ष, भी एक पेशेवर फुटबॉलर थे और पुर्तगाल की दूसरी डिवीजन की टीम पेनाफियल के लिए खेलते थे।
एफसी पोर्टो ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “एफसी पोर्टो शोक में है। डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की दुखद मृत्यु की खबर से हम स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” डियोगो जोटा अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
