लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 201.33 अंक टूटा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रहा है। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सेंचज (बीएसई) का सेंसेक्स…

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रहा है।
फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सेंचज (बीएसई) का सेंसेक्स 201.33 अंक यानी 0.24 फीसदी टूटकर 85,366.15 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 26,126.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी दिख रही है, जबकि 11 शेयरों में गिरावट है। इसके साथ ही आईटी और फार्मा शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में खरीदारी है। इसके अलावा आज बाजार में केएसएच इंटरनेशनल का आईपीओ लिस्ट होगा।
इसके अलावा एशियाई बाजार में कोरिया का कोस्पी 0.45 फीसदी ऊपर 4,124 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.079 फीसदी के ऊपर 50,442 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.29 फीसदी चढ़कर 25,877 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़कर 3,930 पर ट्रेड कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 638.12 अंक यानी 0.75 फीसदी उछलकर 85,567.48 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी 206 अंक यानी 0.79 फीसदी चढ़कर 26,172.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
--------------
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…
'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी
'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…
