लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
रांची : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका के मामले में सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर पूरे…

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका के मामले में सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
मंत्री ने बच्चों के माता-पिता से विस्तार से बातचीत करते हुए उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। इस दौरान बच्चों की मां भावुक हो गईं और अपने दोनों बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से दूरभाष पर बातचीत की और बच्चों की मां व परिवारजनों की बात सीधे डीजीपी तक पहुंचाई, ताकि मामले में उच्च स्तर पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए बच्चों को शीघ्र और सुरक्षित बरामद करें।
इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर नाराजगी भी जताई और कहा कि यदि घटना के पहले 24 घंटे में पुलिस ने तत्परता दिखाई होती, तो आज हालात इतने गंभीर नहीं होते। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि जिस स्थान से बच्चे लापता हुए, वहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर राज्य का पुलिस मुख्यालय स्थित है। साथ ही मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्री भी पास में ही कार्य करते हैं। इसके बावजूद इतनी गंभीर घटना का समय रहते संज्ञान न लिया जाना, राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बच्चों की सुरक्षित वापसी की कामना की।-------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
