मोहम्मडन एससी पर राजस्थान यूनाइटेड का करारा प्रहार, 4-0 की बड़ी जीत से मचाई खलबली
राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने बुधवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग के मुकाबले में दूसरे हाफ में चार गोल दागकर कोलकाता के दिग्गज क्लब मोहम्मडन एससी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद मोहम्मडन की टीम रेलीगेशन जोन (निचली लीग में खिसकने का खतरा) में पहुंच गई।

राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने बुधवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग के मुकाबले में दूसरे हाफ में चार गोल दागकर कोलकाता के दिग्गज क्लब मोहम्मडन एससी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद मोहम्मडन की टीम रेलीगेशन जोन (निचली लीग में खिसकने का खतरा) में पहुंच गई।
राजस्थान के लिए एड्रियन कास्टेलानो ने 62वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके टीम का खाता खोला। इसके चार मिनट बाद स्थानापन्न खिलाड़ी बृजेश गिर ने बढ़त दोगुनी कर दी।
जूडाह गार्सिया ने 75वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 किया जबकि थॉम्यो शिमरे ने इंजरी टाइम के सातवें मिनट में हेडर से चौथा गोल दागा। कास्टेलानो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद भारत में लौटेगा थॉमस-उबेर कप, 2028 में होगी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी
बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि भारत 2028 में प्रतिष्ठित थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी करेगा।
पंजाब किंग्स ने बदला अपना कोचिंग स्टाफ, राजीव कुमार संभालेंगे फील्डिंग की कमान
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करते हुए झारखंड के पूर्व खिलाड़ी राजीव कुमार को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।
विश्व रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी का नया मुकाम, हासिल की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ पांचवां स्थान हासिल किया है।
विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान तक पहुंची भारतीय टीम, लालरेमसियामी ने बताई सफलता की वजह
भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए वर्ष 2026 उपलब्धियों के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक मजबूती की भी बड़ी परीक्षा रहा है।
