द इंडियन व्यू

पंजाब किंग्स ने बदला अपना कोचिंग स्टाफ, राजीव कुमार संभालेंगे फील्डिंग की कमान

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करते हुए झारखंड के पूर्व खिलाड़ी राजीव कुमार को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

Prakhar
November 25, 2026
3 min read
पंजाब किंग्स ने बदला अपना कोचिंग स्टाफ, राजीव कुमार संभालेंगे फील्डिंग की कमान

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करते हुए झारखंड के पूर्व खिलाड़ी राजीव कुमार को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

एक समाचार एजेंसी ने 19 नवंबर को ही बताया था कि पंजाब किंग्स राजीव कुमार को फील्डिंग कोच और पारस म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच के रूप में शामिल करने पर विचार कर रही है।

फ्रेंचाइजी ने बुधवार को पुष्टि की कि म्हाम्ब्रे उनके फास्ट-बॉलिंग कोच के रूप में टीम से जुड़ गए हैं। राजीव कुमार, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के जाने से खाली हुई जगह को भरेंगे, जबकि म्हाम्ब्रे ने जेम्स होप्स की जगह ली है।

घरेलू क्रिकेट में झारखंड के साथ कोच के रूप में काम कर चुके राजीव, अब पंजाब किंग्स से जुड़ रहे हैं। इससे पहले वह पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स में 2018 से 2026 तक फील्डिंग कोच रह चुके हैं।

पिछले महीने, जब सीएसके ने अपने सपोर्ट स्टाफ में पूरी तरह से बदलाव करने का फैसला किया, तब राजीव ने टीम छोड़ दी थी। बुधवार को जारी एक बयान में पंजाब किंग्स ने कहा, "टीम की फील्डिंग यूनिट के साथ काम करने और पूरे सीजन के दौरान खिलाड़ियों के विकास में मदद करने के लिए उनका अनुभव बहुत काम आएगा।"

वहीं, म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले हैं। कोचिंग में आने से पहले उन्होंने मुंबई के साथ कई बार रणजी ट्रॉफी जीती थी।

बाद में उन्होंने घरेलू टीमों, भारत-ए और मुंबई इंडियंस के साथ कोचिंग का काम किया, जिसे उन्होंने 2026 सीजन के बाद छोड़ दिया। वह 2021 से 2024 तक हेड कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारतीय टीम के बॉलिंग कोच रहे।

उनके कार्यकाल के अंत में 2024 में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। फिलहाल, वह दुबई में आईएलटी20 टीम 'एमआई एमिरेट्स' के बॉलिंग कोच हैं। पंजाब किंग्स में आने से म्हाम्ब्रे एक बार फिर हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे।

इससे पहले, 2015 में जब मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था, तब भी ये दोनों साथ काम कर चुके हैं। पंजाब किंग्स का नया सपोर्ट स्टाफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के साथ काम करेगा। 2027 सीजन के लिए टीम में सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के जुड़ने से टीम और भी मजबूत हो गई है।

दो बार उपविजेता रही पंजाब किंग्स ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। फ्रेंचाइजी ने पहले ही 19 खिलाड़ियों को पक्का कर लिया है। अब टीम 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में 18.60 करोड़ रुपये की रकम के साथ उतरेगी, जिसमें उन्हें छह स्लॉट भरने हैं, इनमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए दो स्लॉट भी शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

विश्व रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी का नया मुकाम, हासिल की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ पांचवां स्थान हासिल किया है।

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान तक पहुंची भारतीय टीम, लालरेमसियामी ने बताई सफलता की वजह

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए वर्ष 2026 उपलब्धियों के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक मजबूती की भी बड़ी परीक्षा रहा है।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।