द इंडियन व्यू

रेलमार्ग से मथुरा पहुंचे आरएसएस प्रमुख डाॅ मोहन भागवत, वृंदावन में सात दिन करेंगे प्रवास

मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत आज मथुरा पहुंचे है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वे सीधे वृंदावन स्थित केशव धाम के लिए रवाना हाे गए। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
2 min read
रेलमार्ग से मथुरा पहुंचे आरएसएस प्रमुख डाॅ मोहन भागवत, वृंदावन में सात दिन करेंगे प्रवास

मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत आज मथुरा पहुंचे है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वे सीधे वृंदावन स्थित केशव धाम के लिए रवाना हाे गए। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने मथुरा रेलवे जंक्शन से लेकर वृंदावन केशव धाम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये । डाॅ भागवत वृंदावन के केशव धाम में सात दिवसीय प्रवास के दौरान संघ की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद 8 से 10 जनवरी तक भागवत संगठन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार सुबह भोपाल से तेलंगाना सुपर फास्ट ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर आरएसएस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया. इसके बाद उनका काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया। अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह सहित लगभग 50 वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान संघ के संचालित विभिन्न प्रकल्पों की समीक्षा, संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सामाजिक, शैक्षिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

 

संघ प्रमुख अपने प्रवास के दौरान अक्षय पात्र संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा वे वृंदावन स्थित सुदामा कुटी के शताब्दी समारोह में शामिल होकर संतों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। केशव धाम में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में मीडिया के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि गोपनीय बैठक के माध्यम से 2027 के विधानसभा चुनाव समेत कई बिंदुओं पर चर्चा किए जाने की संभावना है। आरएसएस प्रमुख की बैठक को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस टीम रविवार सुबह ही केशव धाम में पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…