द इंडियन व्यू

रूस में 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, जापान और US तक असर

रूस: रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचात्का में बुधवार सुबह भीषण भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 रही। इस प्राकृतिक आपदा का असर अमेरिका और जापान समेत कुछ देशों पर भी देखा जा रहा है। भूकंप के बाद रूसी तट पर…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
2 min read
रूस में 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, जापान और US तक असर

रूस: रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचात्का में बुधवार सुबह भीषण भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 रही। इस प्राकृतिक आपदा का असर अमेरिका और जापान समेत कुछ देशों पर भी देखा जा रहा है। भूकंप के बाद रूसी तट पर सुनामी की विशाल लहरें देखी गई हैं, जिनकी ऊंचाई 13 फीट तक दर्ज की गई। इलाकों से लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया है।

कामचात्का में भूकंप के बाद रूस सरकार में मंत्री लेबेदेव ने लोगों से जल क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। वहीं, अमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने अगले 3 घंटों में सुनामी की लहरों का अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाई द्वीपों और रूसी तटों के पास लहरों की ऊंचाई 10 फीट तक जा सकती है।

साथ ही फिलीपीन्स, चुक, कोसरे, मार्शल द्वीप, पलाउ तक सुनामी की 3 फीट तक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। इनके अलावा दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और ताइवान के तटों तक भी 1 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें पहुंचने की आशंका है। जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि स्थानीय समयानुसार 1 बजे सुनामी की 3.28 फीट की लहरें तटीय इलाकों तक पहुंच सकती हैं।

कामचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'आज का भूकंप बेहद गंभीर और ताकतवर था।' उन्होंने कहा है कि फिलहाल भूकंप के चलते जनहानि होने की खबरें नहीं हैं। सुनामी की चेतावनी के बाद साखालिन क्षेत्र के छोटे से शहर सेवेरो कुरिल्स्क से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया है।

अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप 19.3 किमी की गहराई पर आया था, जिसका केंद्र आवाचा खाड़ी पर बसे तटीय शहर पेट्रोपावलोस्क-कामचात्स्की से 125 किमी दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। अमेरिकी एजेंसी की तरफ से शुरुआती तीव्रता 8 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे 8.7 बताया गया।

खास बात है कि रूस में इसके अलावा भी विल्युचिंक्स के 131 किमी दूर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता, पेट्रोपावलोस्क-कामचात्स्की से 147 किमी दूर दक्षिण पूर्व में 6.9 की तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।