द इंडियन व्यू

रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल समझौते के तहत सैनिकों के शव एक-दूसरे को सौंपे

मॉस्को : रूस और यूक्रेन माह की शुरुआत में तुर्किये के इस्तांबुल में हुए मानवीय समझौते के तहत काफी आगे बढ़े हैं। रूस ने यूक्रेन को उसके 6,060 सैनिकों के शव सौंप दिए हैं। रूस को यूक्रेनी पक्ष से रूसी सैनिकों के 78 शव मिले…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल समझौते के तहत सैनिकों के शव एक-दूसरे को सौंपे

मॉस्को : रूस और यूक्रेन माह की शुरुआत में तुर्किये के इस्तांबुल में हुए मानवीय समझौते के तहत काफी आगे बढ़े हैं। रूस ने यूक्रेन को उसके 6,060 सैनिकों के शव सौंप दिए हैं। रूस को यूक्रेनी पक्ष से रूसी सैनिकों के 78 शव मिले हैं। इस समझौते के तहत कैदियों की अदला-बदली भी हो रही है। अग्रिम मोर्चे में गंभीर रूप से घायल सैनिकों को भी एक-दूसरे को सौंपा जा रहा है। यह समझौता दो जून को इंस्ताबुल में हुआ था।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की आज की खबर के अनुसार इंस्ताबुल में यूक्रेनी पक्ष के साथ वार्ता में रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने टेलीग्राम चैनल पर यह सुखद सूचना साझा की है। उन्होंने लिखा है, "रूस ने इस्तांबुल में किया गया वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन ने 02 जून को इस्तांबुल में वार्ता के दौरान एक मानवीय समझौता किया था। इसमें विशेष रूप से घायल और गंभीर रूप से बीमार युद्धबंदियों के साथ-साथ 25 वर्ष से कम आयु के सैनिकों के आदान-प्रदान पर सहमति जताई गई।

उन्होंने कहा कि दोनों इस बात पर भी सहमत हुए कि रूस 6,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के शवों को कीव स्थानांतरित करेगा। मेडिंस्की ने कहा कि 07 जून को यूक्रेन ने अचानक शवों को सौंपने और कैदियों की अदला-बदली को स्थगित कर दिया। व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि 25 वर्ष से कम आयु के रूसी सैनिकों का पहला समूह 09 जून को रूस लौट आया। सैनिकों के दूसरे समूह को लेकर एक विमान 10 जून को रूस पहुंचा। तीसरे समूह को 12 जून को हवाई मार्ग से रूस ले जाया गया। उन सभी का चिकित्सा उपचार और पुनर्वास किया जाएगा। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार युद्धबंदियों के एक और समूह को 14 जून को रूस स्थानांतरित किया गया। बदले में, रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के एक समूह को सौंप दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।