द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 13 दिनों के भीतर मलेरिया से हुई 5 लोगों की मौत की ख़बर पर स्वतः संज्ञान लिया

रायपुर ( इंडियन व्यू टीम) : भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दिनांक 28.07.2026 को 11 वर्षीय एक लड़के की…

Ragwendra P Singh
August 1, 2026
1 min read
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 13 दिनों के भीतर मलेरिया से हुई 5 लोगों की मौत की ख़बर पर स्वतः संज्ञान लिया

रायपुर ( इंडियन व्यू टीम) : भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दिनांक 28.07.2026 को 11 वर्षीय एक लड़के की मौत के साथ 13 दिनों के भीतर मलेरिया से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुरुआत में एक निजी प्रयोगशाला में लड़के की मलेरिया की जांच नकारात्मक आई थी लेकिन जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे अलबेलापारा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, जब तक उसकी रक्त जांच की रिपोर्ट आई और उसमें मलेरिया की पुष्टि हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आयोग ने कहा कि अगर समाचर रिपोर्ट की सामाग्री सच हैं तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ़्ते के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

31 जुलाई 2026 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने ज़िले के प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर मलेरिया की जांच एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।