यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई में 23.2 अरब डिजिटल लेनदेन
नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2026…

नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में यूपीआई के माध्यम से रिकॉर्ड 23.2 अरब लेनदेन किए गए, जिनका कुल मूल्य 29.9 लाख करोड़ रुपये रहा।
आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में यूपीआई ने प्रतिदिन औसतन 73.78 करोड़ लेनदेन संसाधित किए। दैनिक लेनदेन का औसत मूल्य 84,423 करोड़ रुपये रहा। खुदरा भुगतान, व्यापारी भुगतान और व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) लेनदेन में यूपीआई का व्यापक उपयोग इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
एनपीसीआई के अनुसार, मई 2026 में यूपीआई के जरिए कुल 23,201.93 मिलियन यानी 23.2 अरब लेनदेन हुए। इसके मुकाबले तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के माध्यम से 35.81 करोड़ लेनदेन दर्ज किए गए, जिनका कुल मूल्य 6.96 लाख करोड़ रुपये रहा।
एनपीसीआई ने स्पष्ट किया कि जारी आंकड़ों में ‘क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई’ और ‘क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई’ से जुड़े लेनदेन शामिल नहीं हैं। इन्हें जोड़ने पर यूपीआई का वास्तविक उपयोग और अधिक हो जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि उपभोक्ताओं का बढ़ता भरोसा, व्यापारियों द्वारा व्यापक स्वीकार्यता, यूपीआई लाइट और फीचर फोन आधारित यूपीआई सेवाओं के विस्तार ने इसके उपयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
