यूक्रेन को अमेरिका पैट्रियट वायु रक्षा हथियार देगा
वाशिंगटन : यूक्रेन और रूस युद्ध को रुकवा पाने से निराश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका अब चुप नहीं बैठेगा। वह यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा हथियार भेजेगा। यहां यह महत्वपूर्ण है कि ट्रंप युद्ध रोकने…

वाशिंगटन : यूक्रेन और रूस युद्ध को रुकवा पाने से निराश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका अब चुप नहीं बैठेगा। वह यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा हथियार भेजेगा। यहां यह महत्वपूर्ण है कि ट्रंप युद्ध रोकने के संबंध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कई बार चर्चा कर चुके हैं।
अमेरिका की समाचार वेबसाइट द हिल्स की खबर के अनुसार, ट्रंप ने वाशिंगटन पहुंचे पर ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से कहा, "मैं यह नहीं बता पाऊंगा कि यूक्रेन को आपूर्ति की जाने वाले पैट्रियट वायु रक्षा हथियारों की कितनी संख्या होगी। यूक्रेन को ऐसे हथियारों की इस समय जरूरत है।इसका पूरा खर्च यूरोपीय संघ उठाएगा।"
उन्होंने कहा कि पुतिन दिन में अच्छी बातें करते हैं। शाम को बम गिरा देते हैं। यह विचलित करने वाला रवैया है। ट्रंप ने कहा कि सोमवार को व्हाइट हाउस में उनकी नाटो महासचिव मार्क रूट से मुलाका होनी है। इससे पहले ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि यूक्रेन को हथियार भेजने के लिए नाटो के साथ एक समझौता हुआ है। इसका खामियाजा सैन्य गठबंधन को भुगतना पड़ेगा।
ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में पुतिन से बातचीत के बाद कहा था कि पूर्वी यूरोप में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। यहां दिलचस्प बात यह है कि पिछले सप्ताह रक्षा विभाग ने अमेरिकी सैन्य भंडार के कम होने की चिंताओं का हवाला देते हुए यूक्रेन को कुछ वायु रक्षा मिसाइलों और गोला-बारूद की आपूर्ति रोक दी थी।
व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि भी की थी। दो-चार दिन बात ट्रंप ने अपना रुख बदला। इसके बाद पेंटागन ने मंगलवार को कहा यूक्रेन को अतिरिक्त रक्षात्मक हथियार भेजे जाएंगे। हैरानी इस बात पर है कि ट्रंप ने का था कि उन्हें नहीं पता कि हथियारों की आपूर्ति रोकने की मंजूरी किसने दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
