द इंडियन व्यू

यूक्रेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी यूलिया स्विरीडेन्को

कीव : यूक्रेन की अगली प्रधानमंत्री यूलिया अनातोलीवना स्विरीडेन्को होंगी। सोवियत संघ के चेर्निगोव में 25 दिसंबर, 1985 को जन्मीं यूलिया इस समय यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री (प्रथम) हैं। वो मौजूदा प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
यूक्रेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी यूलिया स्विरीडेन्को

कीव : यूक्रेन की अगली प्रधानमंत्री यूलिया अनातोलीवना स्विरीडेन्को होंगी। सोवियत संघ के चेर्निगोव में 25 दिसंबर, 1985 को जन्मीं यूलिया इस समय यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री (प्रथम) हैं। वो मौजूदा प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल का स्थान लेंगी। उनके जन्मस्थान का नाम बदलकर चेर्निहीव हो चुका है। चेर्निहीव अब यूक्रेन में है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने उनकी नई जिम्मेदारी तय की है। जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में लिखा, '' मैंने प्रस्ताव दिया है कि यूलिया स्विरीडेंको यूक्रेन सरकार का नेतृत्व करें। वह प्रधानमंत्री कार्यालय के कामकाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाएं। मैं निकट भविष्य में नई सरकार की कार्ययोजना के प्रस्तुतीकरण की प्रतीक्षा कर रहा हूं।''

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने यूलिया स्विरीडेंको के साथ बैठक की। हम दोनों ने यूक्रेन को समर्थन देने के संबंध में यूरोपीय और अमेरिकी साझेदारों के साथ हुए समझौतों के कार्यान्वयन पर रिपोर्ट पर चर्चा की। हम दोनों ने यूक्रेन की आर्थिक क्षमता बढ़ाने, यूक्रेनवासियों के लिए सहायता कार्यक्रमों का विस्तार करने और घरेलू हथियारों के उत्पादन को बढ़ाने के ठोस उपायों पर भी चर्चा की।

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, '' इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैंने यूक्रेन की कार्यपालिका में परिवर्तन की पहल की है। मैंने प्रस्ताव दिया है कि यूलिया स्विरीडेंको यूक्रेन सरकार का नेतृत्व करें।'' सनद रहे यूलिया 04 नवंबर, 2021 से यूक्रेन की प्रथम उपप्रधानमंत्री और आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री हैं। उन्होंने 2008 में कीव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेड एंड इकोनॉमिक्स से एंटीमोनोपॉली मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।

इसके बाद एंडोरा संयुक्त उद्यम जेएससी में अर्थशास्त्री के रूप में अपना करियर शुरू किया। 2011 में वह वूशी शहर में चेर्निहीव की स्थायी प्रतिनिधि और 2015 में चेर्निहीव ओब्लास्ट के आर्थिक विकास विभाग की प्रमुख बनीं । इसके बाद चेर्निहीव क्षेत्रीय राज्य प्रशासन की कार्यवाहक प्रमुख रहीं। जेलेंस्की ने उन्हें 22 दिसंबर 2020 को यूलिया कोवालिव की जगह राष्ट्रपति कार्यालय का उप प्रमुख नियुक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।