द इंडियन व्यू

यूएस ओपन: राइबाकिना, गॉफ, कीज और एंड्रीवा की दमदार जीत, दूसरे दौर में पहुंचीं

न्यूयॉर्क : विश्व की नंबर दो खिलाड़ी एलेना राइबाकिना, पूर्व चैंपियन कोको गॉफ, मैडिसन कीज और फ्रेंच ओपन चैंपियन मिर्रा एंड्रीवा ने मंगलवार को शानदार जीत दर्ज करते हुए यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।तीसरी ग्रैंड…

Ragwendra P Singh
September 2, 2026
2 min read
यूएस ओपन: राइबाकिना, गॉफ, कीज और एंड्रीवा की दमदार जीत, दूसरे दौर में पहुंचीं

न्यूयॉर्क : विश्व की नंबर दो खिलाड़ी एलेना राइबाकिना, पूर्व चैंपियन कोको गॉफ, मैडिसन कीज और फ्रेंच ओपन चैंपियन मिर्रा एंड्रीवा ने मंगलवार को शानदार जीत दर्ज करते हुए यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।तीसरी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी और विश्व नंबर एक रैंकिंग पर नजरें लगाए राइबाकिना ने अमेरिका की थिया फ्रॉडिन को 6-3, 6-2 से हराया। कजाकिस्तान की राइबाकिना ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ब्रेक प्वाइंट बचाए।राइबाकिना के लिए यह जीत खास रही, क्योंकि इसी महीने सिनसिनाटी में क्वार्टर फाइनल मुकाबले से उन्हें बाएं पैर की चोट के कारण हटना पड़ा था। चोट के बाद वापसी करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी फिटनेस को लेकर उठ रही चिंताओं को भी दूर किया।राइबाकिना, कोको गॉफ और जेसिका पेगुला उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो न्यूयॉर्क में आर्यना सबालेंका से विश्व नंबर एक की रैंकिंग छीन सकती हैं। गॉफ को इसके लिए अपना दूसरा यूएस ओपन खिताब जीतना होगा, जबकि राइबाकिना सेमीफाइनल में पहुंचकर भी शीर्ष रैंकिंग हासिल कर सकती हैं।गॉफ ने सर्विस से किया प्रभावित2023 की यूएस ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने तुर्किये की दुनिया की 53वें नंबर की जेनेप सोनमेज को 6-3, 6-4 से हराया। गॉफ ने अपनी बेहतर हुई सर्विस का शानदार इस्तेमाल किया और शुरुआती सेट में दबदबा बनाया।एंड्रीवा ने भी आसान जीत दर्ज कीफ्रेंच ओपन चैंपियन और पांचवीं वरीयता प्राप्त मिर्रा एंड्रीवा ने इंडोनेशिया की 36वें नंबर की जेनिस तिएन को 6-2, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।कीज भी दूसरे दौर मेंमैडिसन कीज ने रूसी किशोरी अलीना कोर्नेएवा को 7-5, 6-4 से हराया। कीज ने मुकाबले में 21 विनर्स लगाए और अब दूसरे दौर में चेक गणराज्य की लूसी हव्लिचकोवा या हंगरी की अन्ना बोंदार से भिड़ेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।