यश की 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 100 करोड़ के पार कमाई
कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का…

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कई दर्शकों ने कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन को लेकर निराशा जताई, लेकिन इसका असर फिल्म की कमाई पर दिखाई नहीं दिया।सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा हिंदी बेल्ट से मिला, जहां इसने 55 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कन्नड़ में 23.30 करोड़, तेलुगु में 16 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 24,579 शो के साथ 120.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये बताया गया है।इस शानदार ओपनिंग के साथ 'टॉक्सिक' ने 'पठान' (57 करोड़), 'जवान' (75 करोड़), 'एनिमल' (63.80 करोड़) और 'कल्कि 2898 एडी' (95.30 करोड़) जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यश अपनी ही फिल्म 'KGF चैप्टर 2' के 116 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के 102.55 करोड़ के रिकॉर्ड से भी फिल्म मामूली अंतर से पीछे रह गई। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
