द इंडियन व्यू

महिला टी-20 एशिया कप 2026 का कार्यक्रम घोषित; भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 5 सितंबर को

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) : महिला एशिया कप 2026 के बहुचर्चित मुकाबले में भारत का सामना अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 5 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी)…

Ragwendra P Singh
August 7, 2026
1 min read

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) : महिला एशिया कप 2026 के बहुचर्चित मुकाबले में भारत का सामना अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 5 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने कल महिला टी-20 एशिया कप 2026 का कार्यक्रम घोषित किया। यह 28 अगस्त से दुबई में आयोजित किया जाएगा। पहला मैच थाईलैंड और हांगकांग के बीच होगा। फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

यह टी-20 प्रारूप में खेला जाने वाला महिला एशिया कप का छठा संस्करण होगा। आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में थाईलैंड, हांगकांग और चीन के साथ रखा गया है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया ग्रुप बी में शामिल हैं।

श्रीलंका पिछले संस्करण की विजेता बनकर टूर्नामेंट में प्रवेश कर रही है, जबकि बांग्लादेश ने 2018 में खिताब जीता था। भारत इस प्रतियोगिता में सबसे सफल टीम है। भारत ने 2012, 2016 और 2022 में टी-टवेंटी प्रारूप में तीन बार खिताब जीता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।