द इंडियन व्यू

मप्र के मंत्री गौतम टेटवाल ने राहुल गांधी को बताया बिना लक्ष्य की मिसाइल

भोपाल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे गए पत्र को लेकर प्रदेश की की राजनीति गरमा गई है। इस पर राज्य के कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने…

Ragwendra P Singh
October 6, 2026
2 min read
मप्र के मंत्री गौतम टेटवाल ने राहुल गांधी को बताया बिना लक्ष्य की मिसाइल

भोपाल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे गए पत्र को लेकर प्रदेश की की राजनीति गरमा गई है। इस पर राज्य के कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि राहुल गांधी बिना लक्ष्य की मिसाइल है। उनको पता ही नहीं लगता कि कहां दागना है। उनका निशाना भी बेकार ही जाता है।मंत्री टेटवाल ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी का कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता और वे कब क्या बोल दें, यह खुद उन्हें भी पता नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार युवा सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। लाखों युवाओं को रोजगार भी दिया है। आज कृषि विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र और रोजगार देने का काम किया है। राहुल गांधी को स्वयं का आकलन करना चाहिए और सोच-समझकर स्टेटमेंट देना चाहिए।दरअसल, मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 46 दिनों से भोपाल में आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं, लेकिन शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के 13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पद ही निकाले गए। राहुल ने वर्ग-2 में हर विषय के 3 हजार और वर्ग-3 में 25 हजार पद बढ़ाने की मांग की। उन्होंने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के नोटिस वापस लेने और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने को भी कहा।राहुल गांधी ने बीते 29 सितंबर को यह पत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा था। सोमवार को पत्र के सार्वजनिक होने पर मंत्री गौतम टेटवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया।85 हजार से अधिक नियुक्तियां कीं, अगले साल 01 लाख नौकरियां: मुख्यमंत्रीवहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार इस कार्यकाल में अब तक 85 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दे चुकी है। यह हमारे काम करने का तरीका है। हम अगले साल सभी विभागों में एक लाख नए पदों पर भर्ती करने जा रहे हैं। इसी साल हम लगभग 15 सौ नए पदों पर भर्ती निकालने वाले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…