नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में दमखम दिखाने के लिए लखनऊ के 17 खिलाड़ी तैयार
लखनऊ। आगामी नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के इरादे से लखनऊ के 17 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

लखनऊ। आगामी नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के इरादे से लखनऊ के 17 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
24 व 25 अक्टूबर को जम्मू विश्वविद्यालय में होगी चैंपियनशिप
जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू में 24 एवं 25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित इस चैंपियनशिप के लिए लखनऊ की टीम बुधवार शाम को रवाना हो गई।
चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में नीव अतुल पांडेय, रियान शर्मा, वंश अग्रवाल, गुडलक उपाध्याय
अयान सिंह, पूर्णिमा शर्मा, श्रेया, साक्षी, शिवांश निषाद, सानिया निषाद, अंशिका यादव, अर्पिता नागर
आशमीन खातून, आशिकी खातून, देववर्धन प्रसाद, शौर्य शाश्वत शुक्ला एवं श्रेयांश शाश्वत शुक्ला शामिल हैं।
टीम के साथ काजल कश्यप एवं अर्जुन चौधरी प्रशिक्षक के रूप में रहेंगे, जबकि पूनम टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं रत्नेश शर्मा, नीलम प्रसाद एवं मोहम्मद फैजान सिद्दीकी रेफरी के रूप में दल का हिस्सा होंगे।
प्रशिक्षकों व अन्य सपोर्ट स्टाफ को मिलाकर चैंपियनशिप में लखनऊ का 25 सदस्यीय दल प्रतिभाग करेगा।
विदाई से पहले लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे तथा पदक जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाएंगे।
लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन की अध्यक्ष स्नेहा अतुल पांडेय ने भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं ऑफिशियल्स को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।
एसोसिएशन के सचिव अर्जुन चौधरी एवं कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की।
वहीं मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अतुल पांडेय ने भी लखनऊ की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
सम्बंधित ख़बरें
शाई होप टॉप-10 में, राशिद नंबर-1; तस्किन ने लगाई बड़ी छलांग
आईसीसी की ताजा खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टी20 बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष-10 में
पीवी सिंधु उलटफेर से बचीं, अगले दौर में बनाई जगह
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार
माया राजेश्वरन पर निगाहें, वैष्णवी- सहजा को भी वाइल्ड कार्ड
डब्ल्यूटीए चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत की नंबर एक एकल खिलाड़ी वैष्णवी अडकर, सहजा यमलापल्ली और उभरती
हरियाणा ने मध्यप्रदेश को हराकर 16वीं सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप जीती
हॉकी हरियाणा ने हॉकी मध्यप्रदेश को 2-1 से मात देकर 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब
