द इंडियन व्यू

माया राजेश्वरन पर निगाहें, वैष्णवी- सहजा को भी वाइल्ड कार्ड

डब्ल्यूटीए चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत की नंबर एक एकल खिलाड़ी वैष्णवी अडकर, सहजा यमलापल्ली और उभरती

Prakhar
October 21, 2026
1 min read
माया राजेश्वरन पर निगाहें, वैष्णवी- सहजा को भी वाइल्ड कार्ड

डब्ल्यूटीए चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत की नंबर एक एकल खिलाड़ी वैष्णवी अडकर, सहजा यमलापल्ली और उभरती हुई खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती को यहां होने वाले टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिए गए।

माया हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में पुर्तगाल में आयोजित डब्ल्यू35 टूर्नामेंट में एकल और युगल दोनों वर्गों के खिताब जीते थे।

उनके इस प्रदर्शन से चेन्नई ओपन में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

वहीं, चौथा वाइल्ड कार्ड अमेरिका की 21 वर्षीय कैथरीन हुई को दिया गया है।

कैथरीन 2023 अमेरिकी ओपन जूनियर चैंपियनशिप की विजेता हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में दमखम दिखाने के लिए लखनऊ के 17 खिलाड़ी तैयार

लखनऊ। आगामी नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के इरादे से लखनऊ के 17 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।