हरियाणा ने मध्यप्रदेश को हराकर 16वीं सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप जीती
हॉकी हरियाणा ने हॉकी मध्यप्रदेश को 2-1 से मात देकर 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब

हॉकी हरियाणा ने हॉकी मध्यप्रदेश को 2-1 से मात देकर 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता।
डिविजन ए के फाइनल में हरियाणा ने पिछड़ने के बाद वापसी की और जोगिंदर सिंह के निर्णायक गोल से जीत हासिल की। मध्यप्रदेश के लिए मोहम्मद जायद खान ने 14वें मिनट में फील्ड गोल करके टीम को बढ़त दिलाई।
हालांकि, दूसरे क्वार्टर में हरियाणा ने वापसी की। नवराज सिंह ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल के साथ स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
जोगिंदर सिंह ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर हरियाणा को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुई।
हरियाणा ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में पंजाब को शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबर रहने के बाद मैच का फैसला शूटआउट से हुआ था।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
तीसरे स्थान के मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी पंजाब को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
शाई होप टॉप-10 में, राशिद नंबर-1; तस्किन ने लगाई बड़ी छलांग
आईसीसी की ताजा खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टी20 बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष-10 में
पीवी सिंधु उलटफेर से बचीं, अगले दौर में बनाई जगह
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार
माया राजेश्वरन पर निगाहें, वैष्णवी- सहजा को भी वाइल्ड कार्ड
डब्ल्यूटीए चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत की नंबर एक एकल खिलाड़ी वैष्णवी अडकर, सहजा यमलापल्ली और उभरती
नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में दमखम दिखाने के लिए लखनऊ के 17 खिलाड़ी तैयार
लखनऊ। आगामी नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के इरादे से लखनऊ के 17 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
