समाचार पोर्टल

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

Ragwendra P Singh
October 18, 2026
2 min read
महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा के पास अविनाश दादा बंसोडे के पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। माजलगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम मामले की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारी के अनुसार, माजलगांव निवासी गजानन रामदास के परिवार के छह लोग कार से तुलजापुर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान शिंदेवाड़ी फाटा के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एसटी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार गजानन रामदास समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल माजलगांव ग्रामीण पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…

ग्वालियर सड़क हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में अपनी जान गंवाने…