समाचार पोर्टल

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…

Ragwendra P Singh
October 18, 2026
2 min read
कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद देररात पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की मदद करने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए घोषणा की है कि जान गंवाने वालों के प्रत्येक परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बीच शनिवार को ही कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। शाह ने कहा है कि वे घायलों से मिलने के लिए रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाएंगे।मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा, "यह दुखद घटना है। 19 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से 17 की मौत मौके पर ही हो गई। 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 24 खतरे से बाहर हैं, जबकि एक की हालत गंभीर है। सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। हम रात भर काम कर रहे हैं और हमने मुआवजे की भी घोषणा की है।"उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार को हर आश्रित को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जबकि हर घायल को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृहमंत्री के तय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी मिलेगी। घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और उन्हें 5-5 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।" अमित शाह रविवार सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे।अधिकारी ने कहा कि वह कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक 'तथ्य-खोज समिति' गठित करने का अनुरोध करेंगे।उन्होंने कहा, "इस समिति में एसटीएफ और फॉरेंसिक टीमें शामिल होंगी।" उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य सचिव से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे और राहत राशि की घोषणा की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

ग्वालियर सड़क हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में अपनी जान गंवाने…