द इंडियन व्यू

मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार सुबह गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों को करंट लग गया। इसमें चार युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। एक युवक को हालत गंभीर में जिला अस्पताल भेजा गया…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
2 min read
मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार सुबह गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों को करंट लग गया। इसमें चार युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। एक युवक को हालत गंभीर में जिला अस्पताल भेजा गया है।नैनपुर क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में शुक्रवार की रात गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के अनुसार हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। मृतकों में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम प्रियांशु है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।नैनपुर एसडीओपी मनीष राज ने बताया कि गणेश प्रतिमा हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में स्थापित की गई थी। समिति के सदस्य सुबह करीब 4 बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे। इसके बाद 8 युवक झांकी में रखे सामान की रखवाली के लिए पंडाल में ही सो गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बिजली का तार टूटने या शॉर्ट सर्किट से पंडाल में करंट फैला, जिसकी बिजली कंपनी की टीम जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…