द इंडियन व्यू

मध्य प्रदेश हादसे में ओडिया पर्यटकों की मौत पर मुख्यमंत्री माझी ने जताया शोक

भुवनेश्वर : मध्य प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में ओडिया पर्यटकों की दुखद मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं…

Ragwendra P Singh
September 19, 2026
1 min read
मध्य प्रदेश हादसे में ओडिया पर्यटकों की मौत पर मुख्यमंत्री माझी ने जताया शोक

भुवनेश्वर : मध्य प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में ओडिया पर्यटकों की दुखद मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश में हुए हादसे में ओडिया पर्यटकों की दुखद मृत्यु से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।माझी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है।उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मृतकों के पार्थिव शरीर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ ओडिशा लाए जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…