भूमध्य सागर में सुरक्षा संकट: मिस्र के डामिएटा पोर्ट के पास अमेरिकी गैस स्टोरेज टैंकर पर संदिग्ध ड्रोन हमला
राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ काहिरा / नई दिल्ली: मध्य-पूर्व के संघर्ष की लपटें अब भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) तक पहुंच गई हैं। मिस्र के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण डामिएटा (Damietta) बंदरगाह के करीब अंतरराष्ट्रीय समुद्री…

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ काहिरा / नई दिल्ली: मध्य-पूर्व के संघर्ष की लपटें अब भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) तक पहुंच गई हैं। मिस्र के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण डामिएटा (Damietta) बंदरगाह के करीब अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में बह रहे एक अमेरिकी स्वामित्व वाले लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) स्टोरेज टैंकर पर अज्ञात स्थान से एक आत्मघाती ड्रोन हमला किया गया है। हमले के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसके बाद मिस्र के तटरक्षक बल और नौसेना ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
मिस्र के नौसेना अधिकारियों के अनुसार, हमला तड़के उस समय हुआ जब 'एमवी ओशन स्टार' नामक यह अमेरिकी एलएनजी टैंकर मिस्र के डामिएटा पोर्ट से गैस लोड करके यूरोप की ओर रवाना होने की तैयारी कर रहा था। गनीमत यह रही कि टैंकर के सुरक्षा तंत्र और क्रू मेंबर्स की सतर्कता के कारण मुख्य स्टोरेज टैंक तक आग नहीं पहुंच सकी, जिससे एक बड़ा विस्फोट टल गया। जहाज पर सवार सभी 22 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
हालांकि अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह या देश ने इस हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला मध्य-पूर्व में जारी अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में किसी छद्म गुट (Proxy Group) द्वारा किया गया हो सकता है। इस घटना के बाद भूमध्य सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर वैश्विक शिपिंग कंपनियों की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे यूरोप में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और कीमतों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
