द इंडियन व्यू

भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ झोंकेगी पूरा दमखम

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी हार के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 (महिला) के लंदन चरण में वर्ल्ड नंबर 2 अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमें 17 और 18…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ झोंकेगी पूरा दमखम

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी हार के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 (महिला) के लंदन चरण में वर्ल्ड नंबर 2 अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमें 17 और 18 जून को ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर लंदन में आमने-सामने होंगी।

एफआईएच प्रो लीग (महिला) अंक तालिका में भारत इस समय 9 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है, जबकि अर्जेंटीना 12 में से 7 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर काबिज है।

टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने आगामी मुकाबलों को लेकर एक बयान में कहा, “अर्जेंटीना दुनिया की नंबर 2 टीम है और उनका अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। हम जानते हैं कि उन्हें हराना आसान नहीं होगा, लेकिन हम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और दोनों मुकाबलों में अपना शत-प्रतिशत देंगे। टीम ने अर्जेंटीना को टक्कर देने के लिए कई रणनीतियों पर काम किया है।”

उपकप्तान नवनीत कौर ने कहा, “जैसा कि आपने देखा, टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कड़ी टक्कर दी थी और हम वही रवैया अर्जेंटीना के खिलाफ भी दिखाएंगे। उनके खिलाफ जीत से न सिर्फ अंक मिलेंगे, बल्कि बेल्जियम और चीन के खिलाफ एंटवर्प व बर्लिन में होने वाले मुकाबलों से पहले टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।”

भारतीय महिला टीम अर्जेंटीना के खिलाफ पहला मुकाबला 17 जून को और दूसरा 18 जून को खेलेगी। दोनों मुकाबले लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।