द इंडियन व्यू

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह पोत युनाइटेड स्‍टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्‍यू 250 और सेल फोर्थ 250 समारोहों में भारत का…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
1 min read
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह पोत युनाइटेड स्‍टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्‍यू 250 और सेल फोर्थ 250 समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

हडसन नदी पर कल आयोजित परेड ऑफ सेल के दौरान, तीन मस्तूलों वाले इस प्रतिष्ठित पोत ने गर्व से भारतीय तिरंगा फहराया।

आईएनएस सुदर्शनी की यह यात्रा 10 महीने के ट्रांसोसेनिक अभियान लोकायन 2026 का हिस्सा है। यह समुद्री सहयोग को मजबूत करने, अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना का निर्माण करने और सहयोगी नौसेनाओं के साथ संबंधों को सुदृढ करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।