भारत से भिड़ने के एक महीने बाद जापान और सिंगापुर से मैत्री मुकाबले खेलेगी ब्राजीलियाई फुटबॉल टीम
नई दिल्ली : पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील नवंबर में एशियाई टीमों के खिलाफ अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएगा। ब्राजील फुटबॉल संघ ने गुरुवार को घोषणा की कि टीम नवंबर के अंतरराष्ट्रीय विंडो में जापान और सिंगापुर के खिलाफ…

नई दिल्ली : पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील नवंबर में एशियाई टीमों के खिलाफ अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएगा। ब्राजील फुटबॉल संघ ने गुरुवार को घोषणा की कि टीम नवंबर के अंतरराष्ट्रीय विंडो में जापान और सिंगापुर के खिलाफ मैत्री मुकाबले खेलेगी।कार्लो एंसेलोटी की टीम सितंबर-अक्टूबर की अंतरराष्ट्रीय विंडो में ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इसके बाद नवंबर में ब्राजील का सामना 14 नवंबर को जापान और 17 नवंबर को सिंगापुर से होगा। दोनों मुकाबले सिंगापुर के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।कोच एंसेलोटी ने कहा कि सिंगापुर में होने वाले ये मैत्री मुकाबले आने वाले वर्षों के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। जापान और सिंगापुर के खिलाफ मुकाबलों से टीम को अलग-अलग परिस्थितियों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने का मौका मिलेगा।उन्होंने कहा कि टीम अपनी पहचान मजबूत करने और विकल्पों का विस्तार करने पर काम कर रही है। लक्ष्य संतुलन के साथ लगातार सुधार करना और आने वाली बड़ी चुनौतियों के लिए टीम को तैयार करना है।ब्राजील और जापान के बीच मुकाबला 2026 फीफा विश्व कप के अंतिम-32 दौर की भिड़ंत की पुनरावृत्ति भी होगा। उस मुकाबले में गैब्रियल मार्टिनेली ने अंतिम क्षणों में गोल कर ब्राजील को 2-1 से जीत दिलाई थी।जापान के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु ने कहा कि टीम इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जापान अगले साल जनवरी में होने वाले एएफसी एशियाई कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है।सिंगापुर में फुटबॉल को लेकर उत्साह का जिक्र करते हुए मोरियासु ने कहा कि विश्व कप के दौरान सिंगापुर और अन्य एशियाई देशों के कई लोगों ने जापान का समर्थन किया था। उन्होंने ऐसे फुटबॉल प्रेमी देश में खेलने का मौका मिलने पर खुशी जताई।इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत सिंगापुर और पैराग्वे के बीच 13 नवंबर को नेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगी। इसके अगले दिन जापान और ब्राजील आमने-सामने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
