भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले महाकाल के दरबार में पहुंचे कोच गौतम गंभीर
उज्जैन : मध्य प्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार काे होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बैटिंग कोच सितांशु…

उज्जैन : मध्य प्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार काे होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बैटिंग कोच सितांशु कोटक और स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया के साथ विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। गंभीर ने बाबा महाकाल से पूरे देश की सुख-समृद्धि और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।गौतम गंभीर और सितांशु कोटक सुबह करीब 10 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां दाेनाें ने मंदिर के चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे, जहां बैठकर ध्यान लगाया और बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर समिति और सांसद की ओर से दोनों मेहमानों का आत्मीय स्वागत भी किया गया।महाकाल दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जय श्री महाकाल। बाबा ने फिर मुझे आशीर्वाद दिया है। फिर से दर्शन के लिए बुलाया, तो मैं बहुत-बहुत भाग्यशाली हूं।” उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और देश लगातार तरक्की करता रहे। साथ ही भारतीय टीम भी इसी तरह आगे बढ़ती रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?
अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…
महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल
मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…
कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…
