भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- सेमिडकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत में सुर्खियों में हैं. वजह है उनका टैरिफ. अमेरिका भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा है. इस बीच ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि कंप्यूटर चिप्स और…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत में सुर्खियों में हैं. वजह है उनका टैरिफ. अमेरिका भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा है. इस बीच ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि कंप्यूटर चिप्स और सेमीकंडक्टर के आयात पर अमेरिका 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. कहा जा रहा है कि ट्रंप के इस ऐलान से अमेरिका में ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के साथ कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है.
एप्पल के सीईओ से की मुलाकात
ट्रंप ने ऐलान किया कि वे उन कंपनियों को छूट देंगी, जो अमेरिका में ही सेमीकंडक्टर बनाएं. बता दें, हाल में ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एप्पल के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की. इस दौरान, उन्होंने कहा कि हम सेमीकंडक्टर और कंप्यूटर चिप्स पर करीब 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, जो कंपनियां अमेरिका में इनका प्रोडक्शन करेंगी, उन्हें शुल्क से राहत मिलेगी.
अमेरिकी उपभोक्ताओं पर ट्रंप के इस फैसले से क्या होगा असर?
बता दें, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का असर सीधा अमेरिका के उपभोक्ताओं पर देखने को मिलेगा. अगर डोनाल्ड ट्रंप कंप्यूटर चिप्स और सेमीकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाते हैं तो अमेरिका में मोबाइल और कार सहित कई सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे हो सकते हैं क्योंकि कंपनियों का मुनाफा इससे कम होगा.
सेमीकंडक्टर्स की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है
वर्तमान में सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों में सेमीकंडक्टर की मांग बढ़ रही है. कोरोना काल में दुनिया भर में चिप्स की भारी कमी हो गई है. वर्तमान दौर में दुनिया भर में चिप्स की मांग बढ़ रही है. आधुनिक युग में मोबाइल और ऑटोमोबाइल्स के चिप्स की अलग ही डिमांड है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
