द इंडियन व्यू

भारत दौरे पर गए नेपाल के वामपंथी सांसदों को भाजपा ने बताया एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

काठमांडू : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने नेपाल के वामपंथी सांसदों को एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा के बारे में बताया है। भारत भ्रमण पर गए नेपाली सांसदों के एक…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
2 min read
भारत दौरे पर गए नेपाल के वामपंथी सांसदों को भाजपा ने बताया एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

काठमांडू : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने नेपाल के वामपंथी सांसदों को एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा के बारे में बताया है।

भारत भ्रमण पर गए नेपाली सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का दौरा किया। पार्टी मुख्यालय में भाजपा विदेश विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महासचिव शिवप्रकाश ने नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल से मार्क्सवाद और लेनिनवाद को छोड़ कर दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नीति सिद्धांत पर चलने की बात कही।

उन्होंने कहा कि मार्क्सवाद और लेनिनवाद का सिद्धांत पूरे विश्व से विस्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस माओ ने चीन को बनाया, उसी देश ने माओवाद के सिद्धांत को छोड़ दिया है। पूरे विश्व में अब जहां भी वामपंथ के नाम पर शासन चल रहा है, वह सिर्फ नाम का है। उनकी नीतियों और उनके सिद्धांत को तिलांजलि दे दी गई है।

भाजपा के सह संगठन महासचिव ने कहा कि भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांत को अपना कर देश की एक एक जनता के कल्याण में समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याण के लिए समान दृष्टि से नीतियां बनाई जाती है और उस पर अमल किया जाता है। भाजपा ने भारत में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।